फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news public relation

नागरिकता काननू को लेकर हस्ताक्षर अभियान

Tue, 07 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
mau news public relation
इंदारा बाजार में नागरिक संसोधन अधिनियम को लेकर लोगों को जागरुक करते अदरी मंडल के संयोजक दिवाकर म? - फोटो : MAU
घोसी। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के परिसर में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने अधिनियम के पक्ष में हस्ताक्षर किया। भाजयुमो के जिला महामंत्री हेमंत राय ने कहाकि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 नागरिकता देने के लिए बनाया गया है न कि नागरिकता छीनने के लिए। कहा कि किसी को परेशान होने की जरुरत नहीं है।किसी की नागरिकता जाने वाली नहीं है। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष उद्धव पाण्डेय, जीतू मद्धेशिया,अतुल शर्मा, सोनू सोनकर ,पवन सोनकर,सुनील कुमार, विजेंद्र चौहान आशीष मोदनवाल, उमेश राजभर आदि उपस्थित रहे। वही बड़ागाँव उत्तरी में भाजपा नेता आनन्द कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक संगोष्ठी सम्पन्न हुई । जिसमें सीएए को लेकर लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर राजेश राजभर ,रुपेन्द्र भारती, हरेंद्र राजभर ,विजय राजभर ,रवि ,मुकेश आदि उपस्थित रहे। उधर, एनआरसी कानून को लेकर घर घर जागरूकता की गई। मण्डल अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ उपाध्याय ने कहाकि इस अधिनियम से पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दू ,बौद्ध, जैन, पारसी ,सिक्ख व ईसाई नागरिकता पा सकते हैं। इस अवसर पर राजेश पाण्डेय ,रामसूरत चौहान, नरेंद्र चौहान, अनिरुद्ध सिंह, इन्द्रबहादुर सिंह ,मनोज राजभर , बृजेश राय, नागेंद्र चौहान, अखिलेश सिंह, रामाशंकर सिंह, संतोष वर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव ,संजय श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed