फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news protest

सीबीआई से कराएं पीएफ घोटाले की जांच

Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mau news protest
नगर के सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन ? - फोटो : MAU
मऊ। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संगठन की तरफ से प्रदेश व्यापीकार्य बहिष्कार के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भी बिजली विभाग के अवर अभियंताओं ने पीएफ घोटाले सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया और अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। आंदोलन को बिजलीकर्मी सहित राज्य कर्मचारियों ने समर्थन किया। इस दौरान पीएफ घोटाले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग उठी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पीएफ घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इससे अधिकारियों तथा कर्मचारियों के गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। उर्जा निगम प्रबंधन जीपीएफ ट्रस्ट की गाइड लाइन का खुला उलंघन किया है। कहा कि निजीकरण की समस्त प्रक्रिया पर रोक लगाया जाए। अभियंताओं तथा बिजली कर्मचारियों के वेतन विसंगति को दूर किया जाए। विद्युत विभाग से ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर संविदा कर्मियों को तेलंगाना सरकार के आदेश की तरह नियमित किया जाए। बिजलीकर्मियों तथा अधिकारियों के ईपीएफ कटौती में हुए भारी घोटाले की भी जांच सीबीआई से कराकर दोषी व्यक्तियों को दंडित किया जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद सिंह, इंतेजार अली, महेंद्र प्रताप सिंह, सुमन कुमार, अरविंद यादव, सुशील सोनी, पंकज सिंह, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed