फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news pradarshan

ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद लगाया जाम

Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news pradarshan
बढुआ गोदाम। परदहा ब्लाक के आदेडीह गांव में रविवार की दोपहर ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मऊ-बहादूरगंज मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। जांच के दौरान कोटेदार के खिलाफ शिकायत सहीं मिलने पर दुकान का निलंबन करने की कार्रवाई करते हुए कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव का कोटेदार उनके आधार कार्ड को पीओएस मशीन से लिंक तो करा रहा हैं, लेकिन खाद्यान नहीं दे रहा है। शिकायत करने पर अभद्रता के साथ मारपीट कर रहा। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। उधर करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम अतुल वत्स खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के साथ मौके पर राशन वितरण की जांच पड़ताल की। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक की रिर्पोट के बाद एसडीएम ने दुकान का निलंबन करते हुए कोटेदार को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने की कार्रवाई की। वहीं इस संबंध में कोटेदार विकास सिंह का कहना है कि इस माह 851 यूनिट राशन का उठान कराया था, जबकि 1184 यूनिट राशन का वितरण किया गया है। एसडीएम अतुल वत्स ने बताया कि कोटेदार के विरुद्ध की गई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई हैं। विरोध जताने वाले ग्रामीणों में संतरा, लालसा, शहनाज, इंदू, लालमति, असर्फी, चांदमति, रीना, रेशमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed