{"_id":"5d7e832c8ebc3e017b4bec92","slug":"mau-news-polio-droop-mau-news-vns4838522124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख नौनिहॉलो को पिलाई गई पोलिया की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख नौनिहॉलो को पिलाई गई पोलिया की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -10
एक लाख बच्चों को दी गई पोलिया की खुराक
पल्स पोलियो अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को रानीपुर ब्लॉक के काझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई कर की गई। अभियान के पहले दिन जिले के सभी नौ ब्लाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सार्वजनिक जगहों पर कैंप लगाकर एक लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गई। 23 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिला में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के चार लाख 43 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
रानीपुर के काझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में लगाए गए पोलियो केंद्र पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों को दवाई पिलाकर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रयासरत है। बोले कि यह अभियान 23 सितंबर तक पूरे जिले में चलेगा, इस दौरान चार लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस दौरान अस्पताल प्रागंण में 200 से ज्यादा नौनिहालो को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसीक्रम में परदहां, कोपागंज घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, रतनपुरा, बड़राव, दोहरीघाट ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिले के 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर अभियान के पहले दिन एक लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के नौँ ब्लाकों में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1340 बूथ स्थापित किए गए थे। इसके अलावा 64 मोबाइल टीम, ट्रांजिट45 टीमें के साथ पूरे जिले में 592 टीमें गठित की गई है। जिसमें 6,027 एएनएम, आशा औरआंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। इस मौके पर अपर सीएमओ डॉ. एमलाल, डॉ. पीके राय, सरोज राना, कामाख्या मौर्या, डॉ एमए खान, डॉ दिनेश कुमार, हुमेरा खातून, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह, आदि मौजूद रहे।