फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news police

महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने पति पत्नी को मिलाया

Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news police
पुलिस लाइन सभागार में महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक में आए मामलों का निपटारा कराते सदस्य। - फोटो : MAU
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन तथा सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष की देखरेख में पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल 16 पारिवारिक मामले आए, जिसमें ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से चार मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें एक दंपति ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वहीं दो मामलों में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि छह अक्तूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से रुखसाना और जावेद ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने के लिए तैयार हो गए। वहीं रुकमीना और राहुल के मामले में पक्षकारों के लगातार अनुपस्थिति के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। जबकि रंभा और धनंजय तथा मोहम्मद परवेज और शबनम के मामले में पक्षकारों के बीच सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान तीन मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग की। उधर, सात मामलों में एक-एक पक्ष तथा दो मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि छह अक्तूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरसद, डॉ. एमए खान, महिला आरक्षी इसरावती यादव ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed