फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news muharram

शहादत के बाद हुसैन के काफिले को लूटा गया

Wed, 11 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
mau news muharram
कोपागंज। कस्बे के मोहल्ला फुलेलपुरा में स्व. जफरुल हसन मर्सिया खां के मकान पर बुधवार को मोहर्रम की 11वीं तारीख को होने वाले तारीखी और क़दीमी मजलिसे अजा संपन्न हुई। जिसमें उलेमा ने शहादत के बाद इमाम हुसैन के परिवार और बचे हुए लोगों की कर्बला से रवानगी का जिक्र किया। कर्बला के मसायएब सुनकर अजादार रो पड़े। मजलिस को हाल ही में ईरान से आये मौलाना हैदर रजा ने ख़िताब किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके काफ़िले को लूटा गया औरतों के सरों से चादर छीनी गयी। पूरे घर वालों को भूखा प्यासा क़ैद कर लिया गया। छोटे-छोटे बच्चों को ऊंट की नंगी पीठ पर बांध दिया गया बाक़ी सभी बीबीयों को एक रस्सी में बांध कर मक़तल के रस्ते से ले जायेगा जहाँ शोहदा की लाश पड़ी हुई थी। कर्बला के यह बयान सुनकर मौजूद अजादार बिलख पड़े। तक़रीर के बाद अंजुमन इमामिया रजि के साहिबे ब्याज जनाब अनीस जाफर, तफज्जुल सज्जाद, जफर हैदर शमशी, हसन जाफर आदि ने नौहा पढ़ा बाद में मातम कर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। इस मौके पर सेठ अम्बर हुसैन , असद रजा, अली रजा , हिफाजत हुसैन , नकी आबिद , अम्मार नकी , अकमल कोपगंजी , मो. जाफर , शमशी , शाहिद हुसैन, मोहम्मद शाबान, बाक़र रजा शिबू , जमील असग़र गुड्डू , नवाजिश रजा , अली जफर एवं अत्यधिक संख्या में मोमिनीन कोपागंज ने शिरकत की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed