फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

किसी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं

Thu, 02 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news meeting
घोसी क्षेत्र के हाजीपुर में सीएबी,एनआरसी पर लोगो से चर्चा करते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप? - फोटो : MAU
घोसी। भारतीय जनता पार्टी घोसी मंडल की तरफ से बृहस्पतिवार को क्षेत्र के हाजीपुर के साथ सोमारीडीह, माउरबोझ, मुंगेसर, बड़ागांव, मानिकपुर असना गांवों में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जन जागरण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। इसमें लोगो को सीएए पर व्याप्त भ्रांति को दूर करने की जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गोरखपुर महानगर के प्रभारी सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से देश के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। यह देश के हित में है। कहा कि इस अधिनियम द्वारा देश में किसी की नागरिकता जाने वाली नहीं है, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध,जैन, पारसी, सिक्ख व ईसाई को नागरिकता प्रदान की जाएगी। विपक्ष मात्र वोट की राजनीति को लेकर विरोध कर रहा है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ उपाध्याय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। आप सभी अपने परिवार के साथ अन्य को भी जानकारी दें। इस कानून से किसी भी भारतीय का कोई अहित नहीं होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेक्टर संयोजक डॉ. राजबहादुर सिंह, लीलाधर चौहान, लालचंद्र चौहान, विद्यासागर शर्मा, मुन्ना राजभर, रमेश विश्वकर्मा, हरेंद्र, अनिल सिंह, बूथ अध्यक्ष राजबहादुर राजभर, सुमेर चौहान, पारस नाथ विश्वनाथ विश्वकर्मा, मनोज राजभर, राजबहादुर सिंह, रुपेंद्र भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर : ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी ने चौपाल लगाई। मंडल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में काझा, सरौंदा, ब्राहम्णपुरा, करमी गांव मेंग्रामीणों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बताया कि नागरिकता संशोधन बिल देश हित में है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के संबंध में पत्रक भी वितरित किया गया। इस मौके पर अजय सिंह, महेश सिंह,चंद्रभान सिंह, विनोद सिंह, अवधनाथ दुबे, सुमंत प्रजापति, परशुराम, राजेंद्र चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मधुबन : आर्यन पब्लिक स्कूल सुल्तानीपुर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुुए जागरूकता परक पर्चे बांट कर क्षेत्र की जनता को जागरूक किया गया। भाजपा नेता भरत भैया ने कहा कि यह कानून लागू होने से जो लोग भारत में रह रहे शरणार्थी हैं इससे उनके जीवन यापन में सुधार आएगा। वहीं जनार्दन सिंह ने कहा आजादी के बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश से प्रताड़ित अल्पसंख्यक हिंदू सिख जैन पारसी समुदाय के लोग अब गर्व से जीवन यापन कर सकते है। इस मौके पर फतहपुर मंडल के प्रभारी सचिंद्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह,डॉ. बृजेंद्र नाथ गौंड,रामप्रताप यादव,आकाश त्रिपाठी,रामवृक्ष राजभर,संदीप पटेल,संदेश पटेल,यशवंत सिंह, राजू मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed