{"_id":"5d7fd7838ebc3e0147579414","slug":"mau-news-meeating-mau-news-vns484200741","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में हुए विकास कार्य, फीता काट रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर के बालनिकेतन तिराहा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को आपात बैठक का आयोजन निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री को जिले में शिलान्यास के कार्यक्रम को झूठा प्रचार का नाम देते हुए पार्टी के नेताओं ने इसे समाजवादी सरकार में हुए कार्य का फीता काटना बताया। साथ ही आगामी एक अक्टूबर को होने वाले सभी तहसीलों में प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने और समाजवादी प्रसार अभियान की सफलता को लेकर रणनीति बनाई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जिले में आकर सरकार की उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैं। जबकि सीएम ने घोसी में ओंकेश यादव की पुलिस कस्टडी में हुई मौत और चिरैयाकोट के असलपुर के ग्राम प्रधान मन्नुराम बागी की हत्या का संज्ञान तक नहीं लिया। कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का शिलान्यास किया उनमें अधिकांश कार्य समाजवादी सरकार की देन है, जिसका वह फीता काटने में लगे हैं। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सपाकार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि बढ़ते अपराध, दुष्कर्म, पुलिस उत्पीड़न, फर्जी मुकदमे में कार्यकर्ताओं को फसाए जाने समेत कई मुद्दों के विरोध में सपा एक अक्तूबर को जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। बैठक में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, शिवप्रताप यादव मुन्ना, शैलेंद्र यादव साधू, राजेंद्र मिश्रा, गुड्डू चौधरी, ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, चंद्रमणि यादव, महेंद्र चौहान, रामधनी चौहान, राजेंद्र पांडेय,वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र चौहान, अशोक यादव, अनिल यादव, जहीर सेराज,सीता राम यादव,विनोद तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।