फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने निकाला रैली

Wed, 20 Nov 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
mau news
मऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले की चारों तहसीलों के लेखपालों ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालकर लेखपालों ने तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सरकार को मांगें पूरी करने की मांग किया। लेखपालों ने कहा कि प्रदेश के निर्देशन के अनुरूप लेखपाल अपने निजी वाहन मोटरसाइकिल स्कूटर आदि का प्रयोग शासकीय कार्य के लिए नहीं करेंगे। सार्वजनिक परिवहन से कार्य करेंगे। कहा कि कार्य संपादन में विलंब के लिए लेखपाल उत्तरदाई नहीं होंगे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल अब तहसील में पहले और तीसरे मंगलवार को ही हाजिरी के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा तहसील में उपस्थित होने वाले हर आदेश का विरोध करेंगे। निर्णय लिया गया कि लेखपाल ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ देंगे। शिकायत संदर्भ सूचनाओं का आदान-प्रदान राजस्व निरीक्षक के माध्यम से ही करेंगे। सदर तहसील के लेखपालों की रैली संगठन के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार स्थानीय लेखपाल संघ ने मंगलवार को अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर रैली निकाला। लेखपालों की रैली मंगलवार को स्थानीय तहसील परिसर से रोडवेज होते हुए मऊ रोड स्थित बाईपास तिराहा मुहम्दाबाद गोहना तथा वहां से बाजार होते हुए कैलेंडर मोड से होकर पुन: तहसील परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जगलाल, प्रकाश सिंह ,दिनेश यादव, रामबदन आदि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। मधुबन संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार तहसील अध्यक्ष अविनाश यादव के नेतृत्व में लेखपालों की रैली तहसील से निकलकर बनियाबान तिराहे तक गई और फिर वहां से कटघरा तक गई। रैली में ओम प्रकाश पांडेय, चेतन चौहान, अशोक सिंह , आशुतोष आदि सहित तहसील के सारे लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट:लेखपालों ने निकाली बाइक रैली घोसी।घोसी तहसील मुख्यालय से एक बाइक जुलूस निकालकर नारे बाजी करते हुए मधुबन मोड़ होते हुए तहसील मुख्यालय होते हुए मझवारा मोड़ के बाद पुन: घोसी तहसील पहुंचे। जहां पर तीन सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी घोसी विजय कुमार मिश्रा को सौंपा।मांग पत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों को यात्रा भत्ता कम मिलता है ,जिसके चलते सरकारी कार्य के लिए लेखपाल मोटरसाइकिल का उपयोग करना बंद करेंगे।सरकारी स्तर पर बने वाट्सअप ग्रुप छोड़ने ,तहसील दिवस एवं थाना दिवस में नहीं जाने का चेतावनी दिया है। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह ,तहसील मंत्री बलवंत कुमार पांडेय,मुन्ना लाल ,मुहम्मद जैद ,सर्वेश सिंह,अंजनी,शिवम,सुनील पांडेय ,योगेंद्र ,संजय दुबे ,अजय चौहान,रामसेवक, हेमन्त सोनकर,अरविंद पांडेय ,रविकुमार,विपिन ,रिंकू आदि जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed