{"_id":"5d73e0008ebc3e015e1b571a","slug":"mau-news-mau-news-vns482363823","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे से ठप है एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे से ठप है एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र का लखनी फीडर शुक्रवार की रात फुंक गया। इससे 15 घंटे से
एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली गुल रहने से कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। निजी नलकूप शो पीस बनकर रह गए हैं। दूसरे दिन भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। क्षेत्र के सेमरीजमालपुर में स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र सेमरीजमालपुर से पवनी, लखनीमुबारकपुर, मझवारा, बैरासी, मलेरीकोट, वृंदावन, मनिकापुर, खैरामुहम्मदपुर, चौगठवां सहित एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात लखनी फीडर जल जाने से एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। किसानों का कहना था कि विद्युत उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी खामी के चलते कई दिनों तक बिजली गुल हो जा रही है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत अवर अभियंता रविंद्र सिंह का कहना है कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।