फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news marrige

203 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
mau news marrige
मधुबन के पांती मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंधे द - फोटो : MAU
मधुबन। पांती खेल मैदान पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 203 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। क्षेत्रीय विधायक वन मंत्री दारा सिंह चौहान तथा जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उपहार भेेंट किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुबारी निवासी आरती पुत्री सुरेश का विवाह मल्लाह टोला दुबारी निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र लालसा प्रसाद, धूसवा दुबारी निवासी करिश्मा पुत्री जय बहादुर का विवाह कुचाई निवासी राधेश्याम पुत्र दरवन, हकारीपुर निवासी रोशनी पुत्री पारसनाथ का विवाह करनपुर जजौली निवासी सतेंद्र पुत्र भुल्लन, मित्तूपुर कुंवर पुरवा निवासी सविता कुमारी पुत्री राम बदन का विवाह मारूफपुर निवासी विजय प्रताप पुत्र रामवृक्ष, हकारीपुर निवासी मोनिका कुमारी पुत्र गुलाब का विवाह मीरपुर पौड़ी निवासी राम लखन पुत्र महेंद्र सहित 203 जोड़े दांपतत्य सूत्र में बंधे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में अब किसी कमजोर की बेटी के बाप को आर्थिक तंगी के चलते बेटी के शादी की चिंता नहीं सताएगी। क्योंकि बेटी के हाथ पीले कराने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने ली है। कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सरकारों में जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि तमाम ऐसे असहाय परिवार थे जो अपने बेटी की शादी करने के लिए लाख प्रयास के बाद भी धन नहीं जुटा पा रहे थे। उन्हें इस योजना से खासा लाभ मिला है। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय, अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर उपजिलाधिकारी लाल बाबु दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद यादव ,खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, विजय प्रकाश पांडेय, महाप्रसाद गुप्ता, पप्पू मिश्रा, बलवंत चौधरी, मनोज शुक्ला आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed