फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news loot

थाने के पास वृद्ध से 45 हजार की छिनैती

Wed, 13 Nov 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news loot
कोपागंज। थाना भवन के से चंद कदम की दूरी पर एसबीआई गेट के सामने बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाश ने वृद्ध से 45 हजार रुपयों की छिनैती की। वारदात कर बदमाश फरार हो गए। हालांकि वृद्ध के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बदमाश का पीछा किया। लेकिन वह निकल भागा। वृद्ध ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोपागंज थाने के लैरोदोनवार गांव का निवासी वृद्ध कांता राजभर 70 पुत्र रघुनंदन शौचालय बनवाने के लिए थाने के पास मौजूद भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 45 हजार रुपये निकाले थे। वह रुपये को झोले में रखकर बाहरी गेट पर जैसे ही पहुंचे कि पहले से ही घात लगाए एक बदमाश ने वृद्ध के हाथ से झोला छीन लिया। जब तक वृद्ध कुछ समझ पाता बदमाश बाइक से फरार हो गया। भीड़ भाड वाले स्थान पर दिन दहाड़े अचानक हुई इस दुस्साहसिक वारदात से वृद्ध हक्का बक्का रह गया। उसने शोर मचाया तो कुछ नौजवानों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भुक्त भोगी वृद्ध से घटना के बारे में जानकारी ली और बैंक में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस बदमाश की पहचान करने की कोशिश में जुट गई। इस बाबत सीओ घोसी अभिनव कनौजिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed