फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news industri

उद्यम समागम सह प्रर्दशनी में पसंद किया गया मऊ की हैंडलूम साड़ियां

Wed, 13 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news industri
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान पर आयोजित एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी के समापन के दौरान स्टाल क - फोटो : MAU
मऊ। नगर के जीवनराम छात्रावास के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय प्रर्दशनी का समापन मंगलवार को हुआ। प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य एक जनपद एक उत्पाद के तहत कारोबारियों को नई उड़ान और नई पहचान देना था। मंगलवार को संपन्न हुई उद्यम समागम सह प्रर्दशनी में मऊ जनपद की बेहतर डिजाइनिंग की हैंडलूम साड़ियों को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा बाजू चौकठ, गाजीपुर का हैंडलूम वाल हैंगिंग, ग्लास को भी लोगों ने सराहा।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रदर्शनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरफ से नमकीन, दलियॉ, बेसन एवं सहजन की पत्ति से तैयार पकौड़ा भी लगाया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा गया। इसके अलावा कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की तरफ से स्टाल लगाया गया था। जिसके जरिए लोगों को योजनाओं के प्रति जागरुक किया। स्टालों का अवलोकन सूक्ष्म लघु एवंमध्यम उद्यम निर्यात संवर्धन परिषद, भारत सरकार के उत्तर प्रदेश अध्याय के चेयरमैन हरिनारायन राजभर ने किया। जिला उद्योग केंद्र आयुक्त सगीर अहमद ने जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, चेयरमैन हरिनारायन राजभर, साफ सफाई तथा अग्निशमन की बेहतर व्यवस्था के लिए नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, ओडीओपी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच बुनकरों सहित 25 गणमान्य लोगों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed