{"_id":"5e1380e78ebc3e87f34d8b22","slug":"mau-news-indradhanush-mau-news-vns503761544","type":"story","status":"publish","title_hn":"207 बच्चों और 47 गर्भवती को लगाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
207 बच्चों और 47 गर्भवती को लगाए टीके
विज्ञापन
नगर के शाही कटरा के मैदान में मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के शुभारंभ पर बच्चे को दवा पिलाते जिल
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में सोमवार को मिशन धनुष अभियान दो का आगाज हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने शाही कटरा में टीकाकरण कर किया। छह जनवरी से शुरू अभियान 16 जनवरी तक चलेगा। इसमें टीकाकरण से वंचित बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। पहले दिन 207 बच्चों को टीका लगाया गया। डीएम ने पहले चरण की तरह ही इस चरण को पूरा करने का निर्देश दिया।
बच्चों को रोटावायरस वैक्सीन पिलाकर मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ करते हुए कहा कि टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने को अभियान मिशन इंद्रधनुष शुरू किया है। कहा कि बच्चों का समय से टीकाकरण कराकर सुरक्षित एवं स्वस्थ रखना सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण के तहत 1320 बच्चों और 220 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनिता सिंह ने बताया कि अभियान के दूसरे में 24 टीम टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन नगर में 24 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें 207 बच्चों तथा 47 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे- पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ. आरके झा, डॉ. वकील अली, सरोज राना, कामाख्या मौर्या,चंद्रभूषण, रजिया, साबरीन, डॉ. जावेद, डॉ. एमए खान आदि मौजूद रहे।