फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news health

प्रकृति से दूरियां पैदा कर रही बीमारी : जिला जज

Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
mau news health
दीवानी कचहरी स्थित पुस्तकालय भवन में आईएमए के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर में अधिवक्ता? - फोटो : MAU
मऊ । सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में बुधवार को आईएमए की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पर अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

जिला जज मुकेश मिश्रा ने कहा कि दवाई किसी बीमारी को समाप्त नहीं कर सकती । हम प्रकृति से दूर हो रहे हैं इसलिए बीमारियां हो रही हैं। जो प्रकृति से जुड़े हुए हैं उन्हें बीमारियां नहीं है। बीमारियां हम स्वत: ही उत्पन्न कर रहे हैं । कहा कि दिनचर्या नियमित रखेंगे, खानपान सही रखेंगे ,तो बीमारियां दूर रहेंगी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने मधुमेह के बारे में जानकारी देतेे हुए उन्हें खतरों से आगाह किया। कहा कि खानपान को संयमित रखने और दिनचर्या सही रखने की सलाह दी। वरिष्ठ सर्जन पीएल गुप्ता ने लोगों को जीवन शैली के बारे में जानकारियां दी। डॉ सुजीत सिंह ने बेहोश हो जाने पर क्या कदम उठाया जाए यह बताया। जाना चाहिए उसके बारे में लोगों को जानकारी दी। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष शमशुल हसन और संचालन महामंत्री दारोगा सिंह ने किया। इस दौरान आईएमए से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed