{"_id":"5dd2e32d8ebc3e54853d3bc6","slug":"mau-news-health-mau-news-vns4951064159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलों के सेवन से दूर होगी विटामिन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलों के सेवन से दूर होगी विटामिन की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में युवाओं में जंक फूड के सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ‘इट राइट’ जागरूकता कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान छात्रों को पौष्टिक भोजन के साथ मिलावटी खाद्य पदार्थो की पहचान करने की जानकारी दी गई। सोमवार को नगर के तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर गर्ल्स कॉलेज, अमृत पब्लिक स्कूल तथा कोपागंज ब्लाक के बापू इंटर कॉलेज तथा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के जनता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने छात्रों से जंक फूड का सेवन न करने की अपील की। साथ तीन बिंदु सुरक्षित खाओ, उतना लो जितना खा सको तथा शरीर में विटामिन की कमी की पूर्ति करने के लिए नमक, तेल और दूध का सेवन करने की बात कही। वहीं विटामिन की कमी दूर करने के लिए लाल, पीले, नारंगी रंग के फलों का सेवन करने के साथ ट्रांसपैट युक्त प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ का सेवन करने की बात जानकारी दी।
बताया कि विभाग द्वारा युवाओं में बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए इट राइट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दस जुलाई 2018 में फूड सेफ्टी स्टेंडड अथारिटी ऑफ इंडिया में शुरू किया गया था। जिले में 4 नवंबर से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 29 इंटर कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिंद राम, पंकज कुमार यादव, बिंदू पांडेय, नसीम खान, रामानंद आदि मौजूद रहे।