फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news health

माहवारी की भ्रांतियों के प्रति जागरूक करने के लिए निकली रैली

Mon, 16 Sep 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news health
फतहपुर में रैली निकालकर किशोरियो को माहवारी के लिए जागरुक करतीं छात्राएं। - फोटो : MAU
मधुबन। तहसील क्षेत्र के फतहपुर पंचायत भवन पर रविवार को ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में मिलान फाऊंडेशन द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रोजेक्टर कोआडिनेटर फैजान ने कहा कि लैंगिक असमानता दूर करना है तो सबसे पहले जागरूक होना होगा।जिससे किशोरावस्था में नकारात्मक सोच के स्थान पर सकारात्मक विचार का उद्भव हो सके। कहा कि किशोरी सुरक्षा योजना विशेष कर मेन्स्टुअल हाइजीन, लिंग हिंसा, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थो के सेवन तथा उनके दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए रूढिवादिता से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होगा । इस दौरान गर्ल आइकन साहिस्ता परवीन ने कहा कि किशोरियों में माहवारी को लेकर जो छुआ-छूत एवं भ्रांतियाँ है वह निराधार एवं बेबुनियाद हैं क्योंकि महिलाओं में माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आज किशोरियों को माहवारी के दौरान अछूत, मंदिर नहीं जाना, खाद्य पदार्थ को न छूना जैसी भ्रांतियों से किशोरियों को बाहर निकलना होगा । इस अवसर पर बंदना सिंह, आशा सिंह, राम कुवंर, फिजा, जिकरा, सपना, अंशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed