{"_id":"5d7e85fe8ebc3e93aa191f12","slug":"mau-news-health-mau-news-vns4839884117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख नौनिहॉलो को पिलाई गई पोलिया की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान की शु?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को रानीपुर ब्लॉक के काझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई कर की गई। अभियान के पहले दिन जिले के सभी नौ ब्लाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सार्वजनिक जगहों पर कैंप लगाकर एक लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गई। 23 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिला में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के चार लाख 43 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रानीपुर के काझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में लगाए गए पोलियो केंद्र पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों को दवाई पिलाकर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रयासरत है। बोले कि यह अभियान 23 सितंबर तक पूरे जिले में चलेगा, इस दौरान चार लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस दौरान अस्पताल प्रागंण में 200 से ज्यादा नौनिहालो को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसीक्रम में परदहां, कोपागंज घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, रतनपुरा, बड़राव, दोहरीघाट ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिले के 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर अभियान के पहले दिन एक लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के नौँ ब्लाकों में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1340 बूथ स्थापित किए गए थे। इसके अलावा 64 मोबाइल टीम, ट्रांजिट45 टीमें के साथ पूरे जिले में 592 टीमें गठित की गई है। जिसमें 6,027 एएनएम, आशा औरआंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। इस मौके पर अपर सीएमओ डॉ. एमलाल, डॉ. पीके राय, सरोज राना, कामाख्या मौर्या, डॉ एमए खान, डॉ दिनेश कुमार, हुमेरा खातून, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।