फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news festival

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की तैयारी पूरी, जगमग होंगे देवघर

Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news festival
देव दीपावली मेले के लिए नगर के शीतला माता धाम स्थित सरोवर की फूलों से सजावट करते माली। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली पर्व की चल रही तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गई हैं। भक्त देर शाम तक मंदिरों को सजाने- संवारने में लगे रहे। नगर स्थित शीतला माता धाम परिसर में 11 हजार तथा पौराणिक स्थल देवल बाबा की तपोभूमि देवलास मंदिर पर 50 हजार दीप जलाए जाएंगेे। इसके साथ ही जिले के सभी देवघर दीपों से जगमग होंगे। इसके साथ ही तमसा तथा घाघरा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला लगेगा। दोहरीघाट के मंदिरों तथा धर्मशालाओं पर श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख शांति और समृद्घि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा होती है। इसी मान्यता के तहत मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। नगर के तमसा तट तथा दोहरीघाट स्थित घाघरा में श्रद्धालुओं का जमघट लगेगा। नगर स्थित शीतला माता मंदिर में 11 हजार दीप तथा देवलास मंदिर पर श्रद्धालुओं की तरफ से 50 हजार दीप जलाए जाएंगे। नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट केम गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोहरीघाट: कार्तिक पूर्णिमा मेला के मद्देनजर स्नाननार्थियो ने बटोर के दिन से ही मंदिरों व धर्मशालाओं में डेरा डाल दिया है। वही भोर में तीन बजे से स्नान को लेकर नगर प्रशासन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है ।कार्तिक पूर्णिमा पर करीब एक लाख लोगों के डुबकी लगाने की संभावना है।मेन स्नान रामघाट से लेकर पुल तक तथा मातेश्वरी धाम के पास होगा। जहां स्नान को देखते हुए नदी में बैरकेटिग की गई है। लोगों को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी गई है । चार दर्जन नावों को लगाया गया है ।इस बार गौरीशंकर घाट पर भी रेत पड़ा है ।जहां भी लोग स्नान करेंगे। वही रामघाट पर चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है।जहां स्नान करने की मनाही है। मेन रोड रामघाट पर स्नान को लेकर जहां प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरती हुई है। वही अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखते हुए सादे वेश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed