फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news festival

चांद दिखा, नबी का पैदाइशी महीना शुरू, 10 को जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mau news festival
मऊ। नबी का पैदाइशी महीना रबीउल अव्वल का चांद देखे जाने का ऐलान हो गया। लोगों ने घरों व छतों पर इस्लामी परचम लगाया। बुधवार को चांद की पहली तारीख और 10 नवंबर को नबी की यौमे पैदाइश यानी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। बुधवार को चांद का दीदार होते ही नगर सहित जिले के घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम बंधुओं ने घरों व छतों पर इस्लामी परचम लगाया। पहली ही तारीख से इस्लामी परचम घरों व मस्जिदों को सजाने में लगे रहे। परचम सजते ही अंजुमन अपने कलाम की तैयारियों में लग गए। कई जगहों से शहर भर में जुलुस निकाले जाएंगे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सदर चौक से खीरी बाग जाएगा। चौक आकर समाप्त होगा। रात में चौक पर जलसा का आयोजन किया जाएगा। चांद दिखते ही मुबारकबाद का दौर चाँद के दीदार के साथ ही वाट्सएप, फेसबुक पर चाँंद की मुबारकबाद देने का दौर तेज हो गया। इस संबंध में पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल तथा मदरसा शिक्षक असद नोमानी ने बताया कि नबी के पैदाइशी महीना होने की वजह से भी इस महीने की बड़ी फजीलत है। 12 रबीउल अव्वल को इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद स. बीबी अमीना के घर अरब की सरजमी पर पैदा हुए थे। उनके आने की ख़ुशी पूरी दुनिया में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है। यह पाक त्यौहार दुनिया के हर हिस्से में जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed