फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news exibition

प्रदर्शनी से लोग बनेंगे स्वावलंबी : डीएम

Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news exibition
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान में आयोजित दो दिवसीय एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी में लाभार्थि? - फोटो : MAU
मऊ। जीवनराम छात्रावास परिसर में सोमवार को दो दिवसीय प्रर्दशनी एक जनपद एक उत्पाद, नई उड़ान नई पहचान एवं उद्यम समागम सह प्रर्दशनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी का शुभारंभ घोसी विधायक विजय राजभर ने किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक विजय राजभर ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें उत्पादनकर्ताओं की प्रतिभा भी सामने आती है। अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रर्दशनी का उद्देश्य है कि लोगो को रोजगार के मुख्य धारा से जोड़ना और उन्हेकं स्वालंबी बनाना है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वह अपनी पहचान के लिए बड़े पैमाने पर उद्योग लगाएं। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि हर जनपद की अपनी एक पहचान होती है चाहे वह संस्कृति से हो या रोजगार से। प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत थीम उपरी आहार बनाकर अपने स्टालों के माध्यम से दिखाया गया। जिसमें अर्चना सिंह आंगनबाड़ी केंद्र आदेडीह द्वारा नमकीन, दलियॉ, बेसन एवं सहजन की पत्ति से पकौड़ा बनाया गया। उषा यादव परदहां द्वारा चने की दाल से तथा सहजन के पाउडर से फारा बनाया गया। माधुरी शर्मा परदहां पुष्टाहार एवं सहजन मिक्स कॉकलेट एवं चटनी तथा फारा बनाया गया। संगीता गुप्ता परदहां सहजन के पत्ते से पकौड़ा बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत लोहार, कुम्हार, बढ़ई, दर्जी, हलवाई तथा ओडीओपी टूल किट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान सगीर अहमद उपायुक्त उद्योग, गनेश सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जिला कृषि अधिकारी, उद्यमी संघ के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष सहित उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed