फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news exame

52 हजार छात्रों ने दी परीक्षा

Sat, 09 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mau news exame
परदहां ब्लाक के रकौली स्थित प्राथमिक स्कूल में लर्निंग आउटकम आधारित स्कूल ग्रेडिंग परीक्षा में - फोटो : MAU
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लर्निंग आउटकम की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित हुई। इस परीक्षा में 52 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए गठित जिलास्तरीय की तीन टीमें भ्रमण करती रहीं। जनपद के 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार को पांचवी से लेकर आठवीं तक के छात्रों में सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तरीय लर्निंग आउटकम की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई परीक्षा साढ़े 11 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए तीन सचल दस्ते लगातार चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

घोसी के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेनू पांडेय ने बताया कि परीक्षा को लेकर छात्रों में खूब उत्साह दिखा। परीक्षा में स्कूल में पंजीकृत 260 छात्रों में 253 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं सात छात्र बीमार होने के चलते नहीं आ सके। वहीं अन्य स्कूलों पर पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष शत प्रतिशत तक बच्चें परीक्षा में शामिल हुए। वहीं स्कूलों में आयोजित परीक्षा में नकल रोकने के लिए नोडल अधिकारी तथा पर्यवेक्षक समय से पहुंचे, जिससे परीक्षा के आयोजन में कोई कठिनाई नहीं हुई।छात्रों ने अपने मन से प्रश्नों सही विकल्प चुनकर ओएमआर शीट पर गोला बनाकर इसका जवाब दिया है। परीक्षा के बाद ओआरएम सीट को बीआरसी पर फीड किया गया।बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 52 हजार छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है। इस दौरान गठित सचल दस्ता कोपागंज, घोसी, फतहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed