फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news exam

प्रस्तावित 129 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Tue, 12 Nov 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news exam
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित 129 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जो माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट तथा जिले के वाट्सअप ग्रुप पर अपलोड है। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज मऊ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्तियां 14 नवंबर तक मांगा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड के पोर्टल पर 503 विद्यालयों की सूची अपलोड किया गया था। वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में 93067 परीक्षार्थी शामिल होंगेे। जबकि वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में 106685 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड की तरफ से बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 129 परीक्षा केंद्रों की सूची (छात्र आवंटन सहित) जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस वर्ष राजकीय बालिका इंटर कालेज इमिलिया, राजकीय उमा विद्यालय गाढा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 63 सहायता प्राप्त माध्यमिक तथा 65 वित्तविहीन स्कूलों को बनाया गया है। जबकि वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई कोई आपत्ति है तो वह लिखित रूप से आनलाइन या आफलाइन 14 नवंबर तक शाम पांच बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed