फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news electricity

बिजली की दुर्व्यस्थाओं को लेकर उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी

Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mau news electricity
अमिला के थानीदास नवकापुरा में बिजली विभाग के कैंप के दौरान प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MAU
अमिला। बाबा थानीदास स्थित नवकापुरा गांव में रविवार को विद्युत संबंधी समस्याओं के निपटारे के लिए आयोजित शिविर में शिकायतों का पिटारा खुल गया। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकायतों के निपटारे में उपेक्षा बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विद्युत विभाग के बिल सुधार समस्याओं के निपटारे के लिए थानीदास नवकापुरा में लगे शिविर में मनमाने ढंग से आ रहे बिजली बिलों तथा खराब मीटर व बिना रीडिंग के बिल को लेकर करीब 15 उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इससे आधे घंटे तक शिविर प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद जेई व खंड अभियंता ने उपभोक्ताओं को शांत कराया। उपभोक्ता बृजभूषण सिंह पटेल ने बताया कि मैं तीन महीने से अपने मीटर, बिजली बिल सुधार के लिए आफिस के चक्कर काट रहा हूँ, कोई हमारी सुनने वाला नहीं है। जबकि सविता देवी, अमरजीत, मुन्नी देवी, शीला देवी, खरपत्तू, कपूर सिंह पटेल आदि की शिकायत थी कि हम लोगों के बिल अधिक व खराब मीटर तथा बिना मीटर रीडिंग के मनमाने ढंग से बिल आ रहा है। यह विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही है, इन्हें सही कराने के लिए हम लोग आफिसों की चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। विभाग को बार बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। इसी क्रम में छ: महीना पहले गौरा, बसावनपुर, खनिगह, सरयाँ, चौहानपुरा, चुम्मानार, बन्हवा, बरकोला, चक अहिरानी गांवों में लोगों के घरों में लगे मीटरों में 250 मीटर खराब हो गए हैं। इन्हें खराब हुए छ: महीने बीत गए हैं , शिकायतों के बाद इनकी मरम्मत नहीं की गई। बिना रीडिंग के ही मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजी जा रही है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एक्सईएन ऋषिराज ने बताया कि खराब मीटरों को जल्दी ही बनवा दिया जाएगा। फाल्ट बिलों को जल्द सही कराया जाएगा। किसी भी समस्या के निपटारे के लिए उपभोक्ता सीधे हमारे पास आएं। उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed