फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news electricity

बिजली बिल में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news electricity
बढुआगोदाम। प्रगतिशील व्यापार मंडल तथा भाकपा माले द्वारा गुरुवार को बढुआगोदाम बाजार में बिजली के दामों में बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती और फोरलेन जमीन अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान में व्यापारी किसानों के उत्पीड़न के विरोध में जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार विरोधी जमकर नारे भी लगाए। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार बिजली बिल में बढ़ोतरी करने से आम आदमी की हालत खराब है, किसान परेशान है। कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, उसी दिन से प्रदेश में महंगाई का दौर चालू है। जिससे प्रदेश में आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। बोले कि अघोषित बिजली कटौती से किसानों की धान की फसल सुख रहा है। बोले कि बहुमत के घमंड में मोदी सरकार एक-एक करके जनविरोधी कानून बनाकर जनता का दमन करना चाहती हैं। वहीं टेल्हूराम ने कहा कि सपा के गुंडाराज के खात्मे के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार में अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है, प्रदेश में बलात्कार और हत्याओं का ग्राफ बढ़ गया है। इसका उदाहरण चिरैयाकोट थाने के असल पुर गांव में सांमन्त दबंगों ने दिनदहाड़े भरी पंचायत में ग्राम प्रधान की हत्या और घोसी में पुलिस कस्टडी में बैटरी चोरी के आरोप में युवक की हत्या कर दी जाती है। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश गुप्ता, हरिश्चंद्र, रामधनी यादव, इंद्रदेव गुप्ता, अवधेश रामाधीन, सुरेंद्र, मनोज सिंह चौहान, मुकेश मद्धेशिया, संजीव कुमार, रवि यादव, आकाश यादव, विवेक राम, अवध, विजय गुप्ता, कमला यादव, बैजनाथ, श्री कृष्ण, सुरेश, संदीप, सुनील, बृजेश शर्मा, मुन्ना शर्मा, महेंद्र, जितेंद्र सिंह, नंदलाल, ओम नारायण गुप्ता, राम नारायण वर्मा, राकेश चौहान और आशीष चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed