फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news election

उपचुनाव की तैयारियों को लेकर लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 07 Sep 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mau news election
घोसी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय घोसी का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : MAU
घोसी। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह द्वारा शुक्रवार को मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय घोसी पर पहुच कर घोसी विधानसभा के होने वाले उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान वहां रखे जाने वाले ईवीएम, बक्सों के सुरक्षा के हर पहलू का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय घोसी पहुंचे। यहां उन्होंने रिक्त चल रहे घोसी विधानसभा के होने वाले उपचुनाव की व्यवस्था के तहत रखे जाने वाले ईवीएम, चुनाव सामग्री, पोलिंग पार्टी डिस्पैच आदि की व्यवस्था आदि को लेकर सभागार, कमरों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने नगर पंचायत के अवर अभियंता तथा ब्लाक के अवर अभियंता को निर्वाचन आयोग के अनुसार आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं तहसीलदार हरिश्चंद्र त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक विजय सिंह आदि से भी तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही आस पास साफ सफाई करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया। इस बाबत एसडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग व जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उपचुनाव को यहीं से सम्पन्न किया जाना है। ईवीएम, बक्से, पोलिंग पार्टी रवानगी, आगमन आदि यही से होना है। सुरक्षा के इंतेजाम के लिए आवश्यक दिशानिर्देश सीओ घोसी को दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार हरिश्चंद्र त्रिपाठी,राजस्व निरीक्षक विजय सिंह,प्रधान रामबिलास चौहान, राजेश सिंह,सर्वेश सिंह,गिरीश यादव आदि कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed