फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news education

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे नगर के 17 परिषदीय विद्यालय:

Fri, 22 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news education
नगर क्षेत्र बकवल गांव स्थित पुलिस लाइन कैंपस के प्राथमिक विद्यालय पर आंगनबाडी सहायिका के भरोसे ? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के 17 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था बेहतर न होने से चालू वर्ष में बच्चों के नामांकन मेें कमी आई है। इसके बावजूद शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के प्रति ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। नगर में 32 प्राथमिक और 20 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। शिक्षा सत्र का आठवां माह बीतने को है, लेकिन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती न होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो 2018-19 में नगर के परिषदीय विद्यालयों में 3725 बच्चों का नामांकन किया गया था। जबकि 2019-20 में 3525 बच्चों का नामांकन हुआ है। नगरीय परिषदीय विद्यालयों मेें शिक्षकों की एक दशक से नियुक्ति प्रक्रिया बंद है। जिसकी वजह से शिक्षकों की संख्या में प्रतिवर्ष कमी होती जा रही है। हालत यह है कि प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी, सहादतपुरा, मुुंशीपुरा कन्या विद्यालय, भदेसरा, इमिलिया, बख्तावरगंज, ताजोपुर, पुलिस लाइन, भीटी, भुजौटी, ख्वाजाजहांपुर, अस्तुपुरा, राज, हकीकतपुर, रस्तीपुर, जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट स्कूल सुल्तानपुर सहित 17 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षकों के भरोसे हैं। ऐसे में शिक्षक के अवकाश लेने या विभागीय बैठकों में जाने की स्थिति में पठन पाठन पर असर पड़ता है। एकल चल रहे विद्यालय पर नजर डाला जाए तो आरटीई के तहत प्राइमरी में 30 बच्चों पर एक तथा उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक सहित सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य की गई है। नियम के तहत 117 के सापेक्ष 65 शिक्षक ही कार्यरत हैं। यही हाल रहा तो कई विद्यालयों के बंद होने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

कोट
शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर पर नगर के विद्यालयों में शिक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।
अशोक गौतम, नगर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed