फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news education

अब आसान नहीं होगा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का गायब रहना

Sat, 09 Nov 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
mau news education
अब शिक्षकों को लेना होगा ऑनलाइन अवकाश
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। अब परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को विद्यालयों से गायब रहना आसान नहीं होगा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, कार्यालय में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को ऑनलाइन अवकाश लेना होगा। शासन के निर्देश पर मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है।

जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक, 94 सहायता प्राप्त तथा 56 समाज कल्याण से संचालित हैं। विद्यालयों में लगभग 6400 सहायक अध्यापक, 2100 शिक्षामित्र तथा 700 अनुदेशक कार्यरत हैं। विद्यालयों में तैनात शिक्षकों द्वारा अवकाश लेने के मामले में अनियतमतता बरती जाती थी। शिक्षक प्रधानाध्यापकों से सेेटिंग कर विद्यालयों पर ऑफ लाइन अवकाश का आवेदन देकर विद्यालयों से गायब हो जाते थे। अधिकारियों के औचक निरीक्षण में शिक्षकों के गायब रहने का मामला आता था। अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर शासन की तरफ से मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश प्रक्रिया को आनलाइन करने का फरमान जारी किया गया। शासन के निर्देश पर अब शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों तथा कर्मचारियों को अब आनलाइन अवकाश लेना होगा। विभाग की तरफ से मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। आनलाइन अवकाश लेने की प्रक्रिया शुरू होने से अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले शिक्षकों की जानकारी हो जाएगी। इस बाबत नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि अवकाश के लिए शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों तथा कर्मचारियों को अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अवकाश के लिए ऑफ लाइन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर सभी डाटा अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed