फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news durty water

जलभराव को लेकर दुकानदारों ने किया प्रर्दशन

Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mau news durty water
दुबारी कालीचौरा के मुख्य मार्ग में जल जमाव होने को लेकर प्रदर्शन करते दुकानदार। - फोटो : MAU
दुबारी। मधुबन-परसिया मार्ग के मुख्य मार्ग में दुबारी काली चौरा के पास बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढों के चलते आए दिन हो रहे हादसों को लेकर सोमवार को दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया तो वह आंदोलन करेंगे। क्षतिगस्त सड़कों के चलते उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे दुबारी काली चौरा के 20 से ज्यादा दुकानदार सड़क के बीचोबीन बने गहरे गड्ढे के चलते हो रहे हादसों को लेकर विरोध जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना था कि सड़क के बीचोबीच बने गड्ढे को दुरस्त कराने की मांग को लेकर कई बार अवगत कराने के बाद भी इसे नहीं भरा जा सका है। यहीं नहीं सड़क पर जगह जगह दूसरे गड्ढों के चलते भी वाहन सवार परेशान हो रहे है। कहा कि गड्ढों में बारिश होने के बाद जलभराव के चलते गड्ढों का सहीं अंदाजा ना होने के चलते वाहन चालक इसमें फंसकर घायल हो रहे हैं। यहीं नहीं पूरा कीचड़ होने के चलते दुकानदारों के व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करे, जिससे लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में राजेश, रामसरन, बहादुर मौर्य, शिवचन चौहान, मोतीचंद यादव, मनोज ठाकुर, ओम ठाकुर, रमेश सोनकर, बिल्लू राजभर, ओमकार मौर्य, बबलू अहमद सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed