फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news dhan

पहले दिन 1680 क्विंटल धान की हुई खरीद

Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
mau news dhan
मधुबन। तहसील क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए चार धान क्रय केंद्रों में से सिर्फ मधुबन केंद्र पर 15 दिन बाद 1680 क्विंटल धान की खरीद हुई। इससे पूर्व केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। बताते चले कि किसानों के नहीं पहुंचने से क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया हुआ था। ऐसे में 15 दिनों तक खरीद शून्य रहा। जबकि किसानों का पंजीकरण जारी है। क्रय केंद्रों पर मात्र पोस्टर बैनर ही सुशोभित हो रहा था। जबकि तहसील क्षेत्र में बनाए गए चार धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य 25040 कुंटल के सापेक्ष खरीदारी शून्य था । धान क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध है। शासन द्वारा किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए 1 नवंबर 2019 से 28 फरवरी 2020 तक 1835 रू प्रति कुंतल के हिसाब से खरीद की जिम्मेदारी विपरण, पीसीएफ यूपी एग्रो के जिम्मे सौंपी गई है। इसी के तहत मधुबन तहसील क्षेत्र के विपणन शाखा मधुबन, साधन सहकारी समिति नेमढाड़, साधन सहकारी समिति गजियापुर, साधन सहकारी समिति कमल सागर को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर बोरे भी उपलब्ध है। लेकिन क्रय केंद्रों पर 15 दिनों तक धान की आवक नहीं होने के चलते खरीदारी शून्य थी। विपणन शाखा मधुबन ने शुक्रवार को 1680 क्विंटल धान की खरीददारी कर मधुबन में धान खरीद का खाता खोल दिया है । इस बावत एसएमआई अमरदीप दुबे ने बताया कि अब धान की आवक शुरू हो गई है। किसान अपने धान की बिक्री के लिए नंबर लगाने में जुटे है । जिनका धान निर्धारित समय के अंदर क्रय कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed