फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news dhan

धान क्रय केंद्रों पर खरीद शून्य, सन्नाटा

Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news dhan
मऊ। जिले में धान खरीद समय सीमा शुरू होने के 10 दिन बाद भी धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। कारण, बिक्री के लिए बैनर पोस्टर का न लगाया जाना है। ऐसे में खरीद शून्य है। जबकि 3736 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। धान खरीद का लक्ष्य 71 हजार एमटी रखा गया है। उधर, अधिकारी आवक न होने से धान खरीद न होने की बात कर रहे। जिले के किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से धान खरीद की जिम्मेदारी विपणन, पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम को सौंपी गई है। चार एजेंसियों से संबद्ध 42 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद का लक्ष्य 71 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। धान खरीद समय सीमा शुरू होने के 10 दिन बाद भी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कई धान क्रय केंद्रों पर बैनर पोस्टर तक नहीं लग सका है। धान खरीद शून्य रही। जबकि 3736 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। इसमें 100 कुंतल से अधिक धान बेचने वाले 686 किसानों के गाटा का सत्यापन कर लिया गया है। अधिकारियों की मानें तो छोटी सरयू नदी में बाढ़ आने के चलते कोपागंज तथा रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गांवों के खेतों में पानी भर गया है। इसके साथ ही पिछले महीने हवा चलने के चलते धान की फसल गिर जाने से कटाई में समस्या आ रही है। इसके चलते क्रय केंद्रों पर किसान नहीं आ रहे हैं। अमिला: कस्बा में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। केंद्र तो खुला रहा। लेकिन किसानों के न आने से क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर आवक न होने से धान खरीद शून्य चल रही है। अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए किसानों को जागरुक किया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed