फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news dev dipawali

देव दीपावली: दीपों की रोशनी से जगमग हुए देवघर

Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news dev dipawali
परदहां ब्लाक के वनदेवी धाम स्थित पोखरे पर देव दीपावली के दौरान आकर्षक दीपों से सजा पोखरा। - फोटो : MAU
मऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को देव दीवाली मनाई गई। मुख्यालय स्थित शीतलाधाम से लेकर ग्रामांचल तक के देवालयों पर देवताओं के स्वागत में लाखों दीपक जलाए गए। शीतलाधाम करीब पचास हजार दीपक से जगमगाया, तो वहीं ब्रम्हस्थानपर 51 सौ दीपक जलाए गए। शीतलाधाम पर दीप दान के बाद गंगा जी की महाआरती के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान जहां दीपक की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमग हो गया, वहीं गंगा आरती के दौरान किए गए मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा था, इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने सिर्फ 11 हजार दीप जलाने की बात कही थी, लेकिन नगर के लोग के सहयोग से शीतला मंदिर धाम करीब पचास हजार दीपों से जगमगा उठा। इसके साथ ही मंत्रों के बीच गंगा महाआरती का शुभारंभ किया गया। दस दौरान मानों पूरे देवता पृथ्वी पर उतर गए हो। इस दौरान छात्राओं ने मंदिर परिसर में रंगाली बनाई। इसमें सबसे ज्यादा स्वच्छता को फोकस किया रंगोली शामिल है। नगर के शीतला माता मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मेड स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर जगमगा उठे। देव दीपाली पर मान्यता है कि राजा त्रिशंकु ने जीते जी स्वर्ग जाने की इच्छा सताई। इस दौरान ऋषि विश्वामित्र ने उनकी इच्छा पर उन्हे अपने तप से स्वर्ग पहुंचा दिया। इस पर वहां हंगामा मच गया। देवताओं ने त्रिशंकु को स्वर्ग से भगा दिया। इसका परिणाम रहा कि त्रिशंकु अधर में लटके रहे। त्रिशंकु को स्वर्ग से निष्कासित किए जाने से नाराज विश्वामित्र ने पृथ्वी-स्वर्ग आदि से मुक्त एक नई सृष्टि की रचना अपने तपोबल से करना शुरु कर दिया। इससे हाहाकार मच गया। इसी क्रम में विश्वामित्र ने ब्रह्मा-विष्णु-महेश की प्रतिमा बनाकर उन्हें अभिमंत्रित कर प्राण फूंकना शुरु किया, इस पर सृष्टि हिलने लगी। चारों तरफ कोहराम मच गया, इस दौरान देवताओं ने ऋषि विश्वामित्र की अभ्यर्थना शुरु किया। महर्षि प्रसन्न हुए साथ ही वो नई सृष्टि की रचना का संकल्प वापस लिया। इसके बाद देवताओं और ऋषि-मुनियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। इसी खुशी में पृथ्वी, स्वर्ग, पाताल सभी स्थानों पर दीपावली मनाई गई। जिसे आगे चलकर देव दीपावली का नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed