फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news dam

नदी पर बनाए अवैध बंधों को ग्रामीणों ने तोड़ा

Fri, 01 Nov 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
mau news dam
कोपागंज के चकरा गांव में मछली मारने के लिए लगाया गया बंधा। - फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के चकरा से खुखुंदवा गांव तक मनबढ़ों के मछली मारने के लिए छोटी सरयू नदी पर बनाए गए बंधों को शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़ दिया। साथ जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से नदी पर बंधा बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। खुखुंदवा सोडसर, चिस्तीपुर, काछीकला, हिलसा कोड़रा, चकरा, फैजुल्लाहपुर, भांवरकोल, फतेहपुर ताल नरजा सहरोज सहित 15 से ज्यादा गांवों में मनबढ़ों ने छोटी सरयू नदी का पानी अवरूद्ध कर बंधा बना लिया था। इससे गांवों की फसलें जलमग्न हो गई थी, बंधों को तोड़ने के लिए कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई ना होते देखकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने खुद सभी बंधों को तोड़ दिया। किसान श्यामनारायण राय, सूर्यभान यादव आदि ने कहा कि अगर नहर के पानी को अवरोध बनाकर रोका नही गया होता तो फसल बर्बाद नही होती। वही निचले इलाके के कई घर पानी से डूब गए और वह लोग अपना ठिकाना कही और बनाकर पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बंधा बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही चेताया है कि जल्द ही कार्रवाई ना होने पर वो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान रविंद्र रघुनाथ बिरजू , रमेश यादव, नीरज राय, नरेंद्र संजय संतोष राय आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed