फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cultural

वलीदपुर हादसा कांड: हादसे में मृत 14 लोगों का हुआ तेरहवीं कार्यक्रम

Tue, 12 Nov 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mau news cultural
वलीदपुर गैस हादसे में मारे गए लोगों के तेरहवी के इंतजाम में लगे लोग। - फोटो : MAU
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा मोहल्ले में सिलिंडर लीकेज के बाद हुए विस्फोट हादसे के 14 मृतकों के तेरहवी का कार्यक्रम सोमवार को किया गया।वलीदपुर हादसे में मृत लोगों के अंतिम संस्कार के बाद होने वाले तेरहवी कार्यक्रम कस्बेवासियों के सहयोग से सकुशल संपन्न हो गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना को 27 दिन बीतने के बाद भी अभी तक शासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल सकी है।ऐसे में लोग खुद मदद करके तेरहवीं का कार्यक्रम किए। यह मदद लोगों ने गुप्तदान के रूप में किया। बताते चले कि बीते 14 अक्तूबर को नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा निवासी छोटू विश्वकर्मा के यहां सिलिंडर लीकेज के बाद विस्फोट की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी।वहीं पांच लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई, जिससे हादसे में मृत लोगों की संख्या 18 तक पहुंच गई। हादसे में मृत 18 लोगों में चार मृतकों का अंतिम संस्कार के बाद होने वाला कार्यक्रम पहले ही परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा चुका है। शेष बचे 14 लोगों के तेरहवी का कार्यक्रम सोमवार को लोगों की मदद से किया गया। लेकिन घटना होने के 27 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed