मऊ। पुलिस लाइन में चल रहा ‘तमसा कलरव’ रविवार की देर शाम संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन मिशन पहचान के तहत परिषदीय विद्यालयों तथा माध्यमिक संवर्ग के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्वच्छता गीत, कजरी एवं समूह गान की प्रतियोगिता कराई गई। आयोजित प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रतनपुरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान कोपागंज की टीम अव्वल रही। द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर मोहम्मदाबाद गोहना के बच्चे रहे। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय अइलख एवं प्राथमिक विद्यालय कोपागंज के बच्चे रहे। माध्यमिक संवर्ग में सनबीम स्कूल ने प्रथम स्थान, किड्स किंग्डम ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से सोनी धापा एवं अमृत पब्लिक स्कूल के बच्चे रहे। सांस्कृतिक प्रोग्राम में जहां राजस्थानी लोकनृत्य, वंदेमातरम गीत, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम, योग पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम के साथ कई टीमों की मन मोहने वाली कजरी की प्रस्तुति रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ‘तमसा कलरव मऊ है तो मुमकिन है’ का यह सिलसिला हर साल चलता रहेगा। इस अवसर पर बीएसए ओपी त्रिपाठी, बीईओ रजनीश सिंह, अशोक कुमार गौतम, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अखिलेश सिंह, राज्य प्रशिक्षक एवं आदर्श शिक्षक रूपेश पांडेय, चंद्रापीड मिश्र, अरविंद पांडे, चंद्रधर राय, आभा त्रिपाठी, सुनीता सिंह, देवभास्कर तिवारी, ऋषिकेश पांडे, ऋचा निषेध आदि शामिल रहे।