फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

मिट्टी खनन करने वालों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश

Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mau news crime
कोपागंज। ग्राम पंचायत इंदारा में रातों दिन हो रहे मिट्टी खनन के चलते गांव के दो सरकारी चक मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसके चलते लोगों को आवागमन में लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है । जबकि चार दिन पूर्व जब प्रधान प्रतिनिधि ने खनन की शिकायत खनन कर्ताओं से की तो सभी जान मारने की नीयत से प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ा लिए । प्रधान प्रतिनिधि की तरफ से इस बात की शिकायत करने पर सीआरओ ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंदारा की ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव ने जिलाधिकारी व सीआरओ को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव निवासी कुछ लोग संगठित गोल बनाकर बिना रजिस्ट्रेशन की ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए दिन रात मिट्टी खनन का कार्य कर खुलेआम बेचने का काम करते है। खनन के कार्य से गांव में आने जाने वाले सरकारी चक मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है । प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि गत 6 जनवरी को जब उक्त मामले की शिकायत खनन कर्ताओं से करते हुए उन्हें खनन न करने से मना किया तो एक राय हो कर उन्हे मारने के लिए दौड़ा लिए। इस दौरान वो किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाए। साथ ही डायल 100 पर सूचना दिए। मौके पर पहुंची मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ एक जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा। लेकिन नेताओं के दबाव पर देर रात पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। प्रधान प्रतिनिधि सुभाष के तरफ से दी गई लिखित शिकायत को सीआरओ ने गंभीरता से लिया। इस दौरान उन्होंने कोपागंज थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed