फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

मुख्तार के दो शूटरों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित

Tue, 07 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
मऊ। एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार की शाम को मुख्तार अंसारी के संग आपराधिक मामलों में नामजद दो शूटरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसमें अनुज कन्नौजिया और रामू मल्लाह शमिल है। डेढ़ माह पूर्व पुलिस कोर्ट के आदेश पर दोनों के घर की कुर्की कर चुकी है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी पर दर्ज मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है। ऐसे में मुख्तार के साथ एक मामले में दोनों नामजद है। लेकिन कोर्ट में चल रहे मामले में दोनों उपस्थित नहीं हो रहे। इसके चलते कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की। कोर्ट से दोनों के विरुद्घ जारी किए गए वारंट के आधार पर पुलिस प्रशासन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास की। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस क्रम में मंगलवार को एसपी अनुराग आर्य ने चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अनुज कन्नौजिया पुत्र हनुमान कन्नौजिया, गाजीपुर जिले के सिकंदरपुर कोतवाली के करीमुद्दीनपुर निवासी रामू मल्लाह पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed