फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

हत्या के चार मामलों में वांछित था हरिकेश

Mon, 18 Nov 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव सिवान में सोमवार की दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश हरिकेश का खात्मा हुआ। हरिकेश के मारे जाने से रानीपुर, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के साथ मुहम्मदाबाद गोहना के व्यापारी, ठेकेदार और अन्य कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। हरिकेश यादव उर्फ मास्टर पुत्र स्व. रामबचन मूलरुप से रानीपुर थाना क्षेत्र के गौली पलिया गांव का निवासी था। बचपन में मां का निधन हो जाने पर अन्य लोगों ने उसे पाला पोसा था। स्नातक तक की पढ़ाई करने वाला हरिकेश शुरू से मनबढ़ था। इसका परिणाम रहा कि वह छोटे मोटे अपराध करता था। 2016 में वह सपा नेता कुंवर यादव की हत्या कर वह जरायम की दुनिया में उतरा। उसकी प्रति दिन बढ़ती हरकतों से तंग आकर पत्नी अपने बच्ची के साथ मायके जाकर रहने लगी थी। अपने गुरु लालू यादव की तर्ज पर राजनीति की तरफ अग्रसर होकर गांव की प्रधानी लड़ने की तैयार कर रहा था। इसके लिए वह दहशत फैलाने लगा। इसी क्रम में उसने गांव के वर्तमान प्रधान नंदलाल राजभर को 23 अप्रैल को गोली मारी थी। घटना के समय नंदलाल जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। इतना ही नहीं प्रधानी चुनाव लड़ने का मन बना रहे गांव निवासी और टायर व्यापारी राजू सिंह पर उनकी दुकान पर फायर किया था। जिसमें राजू तो बच गया लेकिन सेल्समैन विनोद गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे पूर्व हरिकेश ने 16 जनवरी 2019 को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम के पास आरटीआई कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस तरह से वह हत्या और हत्या के प्रयास के चार मामलों में वांछित चल रहा था। हरिकेश के बढ़ते आतंक को देख जिला पुलिस ने उसको इनामियां घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed