फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

करंट से मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

Sun, 15 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र हलीमा गांव में दो मंजिला मकान में सेटिंग लगाते समय हाईटेंशन त - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत ढालने के लिए शटरिंग करते समय ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन का तार सरिया से स्पर्श कर गया। इससे 24 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य मजदूर भी झुलस गए। इन्हें कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलीमाबाद निवासी मन्नू सोनकर का दो मंजिला मकान निर्माणाधीन है। उसकी छत की ढलाई के लिए मजदूर शटरिंग कर रहे थे। मकान के ऊपर से 33 हजार वोल्टेज का तार गुजरा रहा है। शटरिंग करते समय भरा डिहवा निवासी बबलू पुत्र भीरा सरिया बिछा रहा था। इसी समय सरिया ऊपर उठाते ही वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से स्पर्श कर गया। इससे करंट लग जाने से बबलू की तत्काल ही मौत हो गई। वहां काम कर रहे मजदूर वलीदपुर नगर पंचायत के कोड़रा मुहल्ला निवासी दीपांकर पुत्र विश्वधारी और धनंजय भी गंभीर रूप से झुलस गए। एक मजदूर की मौत और दो मजदूरों के घायल हो जाने से मौके पर हडकंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। घटना की जानकारी होते ही मृत मजदूर के परिजन रोते बिलखते कोतवाली पहुंचे और फिर वहां से जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार की ओर से देर रात तक कोई तहरीर आदि नहीं मिलने से पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed