फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

ओंकेश के मामले की जांच को पहुंची क्राइम ब्रांच टीम

Wed, 11 Sep 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
घोसी कोतवाली के तिलई खुर्द नेवादा में मृतक ओंकेश यादव के घर पहुँच कर पूछताछ करती पुलिस। मौजूद सपा - फोटो : MAU
घोसी। पुलिस कस्टडी में मृत युवक ओंकेश के चाचा की लिखाई गई तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट की जांच एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। बुधवार की शाम क्राइम ब्रांच प्रभारी आरपी यादव प्रभारी निरीक्षक घोसी परमानंद मिश्र के साथ मामले की जांच को मृत युवक के घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित परिवार से उनके बयान आदि नोट किए। बताते चले घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलईखुर्द गांव निवासी ओंकेश पुत्र रामधारी पर ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई किया। इस दौरान तत्कालीन सीओ घोसी श्वेता आशुतोष के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने पिढवल मोढ़ से ओंकेश को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दी। इस दौरान उसकी पिटाई करने वालो को पुलिस ने नहीं पकड़ा। 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखे गए युवक की हवालात में सोमवार की भोर में मौत हो गई। इस घटना के बाद हंगामा के साथ तोड़फोड़ हुई। बाद में पुलिस ने मृत युवक के चाचा रिखई यादव की तहरीर पर मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव निवासी अच्छेलाल और गुड्डु को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर बुधवार की शाम को क्राइम ब्रांच द्वितीय के प्रभारी आरपी यादव विवेचना करने पहुंचे। इस दौरान नगवागत घोसी के प्रभारी परमानंद मिश्र को साथ लेकर क्राइम ब्रांच द्वितीय के प्रभारी मृत युवक के घर पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर पुलिस वापस लौटी। इस दौरान पुलिस की टीम मामले में नामजद किए गए आरोपियों को उनके घर पहुंचकर उनकी तलाश की। लेकिन आरोपी घर से फरार थे। इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के साथ अन्य लोग मौके पर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed