फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cold

शाम होते ही तनी कोहरे की चादर, बढ़ी गलन

Thu, 02 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news cold
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शीतलहर से लोग बेहाल हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह बूंदाबंदी हुई। वहीं दिन में हल्की धूप भी निकली। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते ही जहां कोहरे की चादर तन गई तो वहीं गलन ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया। उधर, ठंड से अब तक जिले में पांच लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, विभिन्न ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नगर निकायों की ओर से अभी तक नहीं की जा सकी है। शीतलहर का कहर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह लगभग आठ बजे बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे तक हल्की धूप रही। मध्याह्न 12बजे के बाद तेज धूप हुई। लेकिन शाम को अचानक कोहरे के साथ गलन बढ़ गई। लोग स्वेटर, जैकेटों में शरीर को कैद रखे रहे। ठंड के चलते रोडवेज तथा रेलवे पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। शाम होते ही पटरी दुकानदार घर का रास्ता नाप ले रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। ऐसे में निजी सवारी वाहनों के कम चलने से लोगों को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिपरीडीह: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पिपरीडीह रेलवे स्टेशन, पिपरीडीह बाजार, रैकवारडीह, उस्मानपुर, कहिनौर, वनदेवी धाम सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed