फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news chhat

ग्रामीण इलाकों में डाला छठ की रही धूम

Sat, 02 Nov 2019 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
mau news chhat
कोपागंज स्थित पोखरे पर छठ पूजा के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : MAU
मऊ। जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में डाला छठ के मौके पर व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्यदान दिया। घाटों पर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा था। बच्चों ने खिलौने सहित सामानों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना: तमसा नदी के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी नंदलाल तहसीलदार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाल जी वर्मा की देखरेख में और आने वाले लोगों के लिए चाय पानी की व्यवस्था की गई थी। किसी आकस्मिक घटना को लेकर नगर पंचायत द्वारा तमसा नदी में नौका और मल्लाह के साथ हमेशा चक्कर किया जाता रहा।
विज्ञापन

कोपागंज : थाना स्थित तालाब, कुर्थी जाफरपुर, चिस्तीपुर घाट, पूराघाट, नौसेमरघाट, धवरियासाथ, भांवरकोल, तमसा नदी के किनारे सहित विभिन्न स्थानों पर छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देवलास मंदिर स्थित पोखरे में हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, अमरहट, काझा, पलिया, फतेहपुर, गोकुलपुरा, पलिगढ़, धर्मसीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य अर्घ्य दिया। दोहरीघाट : छठ पर सरयू तट पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं छठी मईया गीतों के साथ अपराह्न तीन बजे से ही व्रती महिलाओं का जत्था आसपास गावों से रामघाट की ओर चल पड़ा। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य की पूजा करने के लिये महिलाएं नदी में घुटने भर पानी मे खड़ी होकर हाथ में सुपोली पर पूजन व पकवान की सामग्री लेकर अस्ताचल गामी सूर्य को अपलक निहारती रही। उसके बाद छठी मईया की बेदी पर सारे फल फूल कंद पकवान का भोग लगाया। इस महापर्व पर घाट दीपों से जगमगा उठे।
मधुबन : दुधिया पोखरा, उसुरी पोखरा सहित विभिन्न जलाशयों पर व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य देते हुए कामना पूर्ण होने की मन्नत मांगी। दुबारी के बीरा बाबा ब्रह्म स्थान स्थित जलाशय, घाघरा के तटवर्ती भूभाग, मर्यादपुर, सिपाह इब्राहिमाबाद, दरगाह, दुबारी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित जलाशयों पर छठ पर्व की व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी रही। कुसुम्हा : विभिन्न इलाकों में डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र गोठा रामशाला मंदिर पोखरा, फरसरा खुर्द पोखराघाट, लामी, तारनपुर, हरिपरा, विशुनपुरा, कुरंगा, ठाकुरगाव, गोठा, शाहपुर शारदा नहर सहित विभिन्न छठ घाट पर व्रतियों ने घंटों पानी में खड़े होकर सूर्य के डूबने का इंतजार किया। इसके बाद विधि विधान से भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। छठ घाटों की विशेष साज-सज्जा की गई थी।
सूरजपुर : घाघरा नदी के राम जानकी घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। पिपरीडीह : बढुआगोदाम, कोटवां, कहिनौर स्थित वनदेवी धाम, महलीपुर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, उस्मानपुर सहित दर्जनों गांवों की व्रती महिलाओं ने पोखरों पर अस्ताचलगामी सूर्य का पूजन अर्चन कर अर्घ्य दिया। विशेषकर वनदेवी धाम स्थित पोखरे पर काफी गहमागहमी रही। मेले में बच्चों ने लुत्फ उठाया।
फतेहपुर मंडाव : क्षेत्र के महुई, चंद्रापार, बाऊडीह, पहाड़ीपुर, खिरिया सहित विभिन्न जगहों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। काठतराव, महुई, फतेहपुर मंडाव, पहाड़ीपुर खिरिया में सभी घाटो पर बिजली, लाइट साफ सफाई की की गई थी।
अमिला: क्षेत्र के बाबा थानीदास पोखरा, अमिला के पूरब तरफ स्थित शीतल साव का पोखरा, कस्बा के बीच छोटा पोखरा, कस्बा के कोट मुहल्ला शिवसागर पोखरा पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

घोसी : शिव मंदिर मानसरोवर पोखरा बड़ागांव पूरब मुहल्ले, मां शम्मे के स्थान बड़ागांव, शिव मंदिर नरोखर पोखरा मझवारा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सभी स्थानों पर हिंदू धर्मप्रेमियों द्वारा अपने स्तर से व्यवस्था किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed