फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news bus

संविदा चालकों के भरोसे रोडवेज की बस सेवा

Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news bus
नगर के रोडवेज परिसर में बस न होने से परेशान खड़े यात्री। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में रोडवेज बसों की सुविधा बदहाल स्थिति में है। यात्री सुविधाओं की कमी के साथ ही डिपो चालकों की कमी से भी जूझ रहा है। वर्तमान में मऊ तथा दोहरीघाट डिपो 84 बसों का संचालन संविदा चालकों के भरोसे कर रहा है। इनकी कमी होते ही परिवहन निगम की परेशानी बढ़ जाती है। बसें चालकों के अभाव में डिपो में ही खड़ी रह जाती हैं। चालकों की कमी से अकेले मऊ डिपों को ही रोजाना 40 हजार रुपये का राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। वहीं कम बसों का संचालन से विभिन्न रूटों के यात्रियों को भी समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि चालकों की कमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा हैं। बताते चले कि मऊ डिपो में 45 बसों का बेडा है। जो गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, लखनऊ रूटों पर संचालित की जाती है। इन सभी बसों का संचालन करने के लिए 45 बसों पर 97 चालकों की नियुक्ती होनी चाहिए। जबकि इसके विपरित केवल 88 चालक ही तैनात है। इसमें 21 स्थायी जबकि 67 संविदा चालक है। यही स्थिति दोहरीघाट डिपो में है। जहां 39 बसों के लिए संचालन के लिए तैनात 96 चालक तैनात है। जिसमें 38 स्थायी चालक जबकि 58 संविदा चालक है। ऐसे में जिले में रोडवेज बसें केवल संविदाकर्मियों के भरोसे ही संचालित हो रही है। सूत्रों की माने तो संविदाकर्मियों की भर्ती तो प्रत्येक वर्ष होती है, लेकिन कार्य की अधिकता तथा कुछ चालकों द्वारा अनियमितता में पकड़े जाने पर नौकरी छोड़े जाने पर हमेशा इनकी कमी बनी रहती है। वर्तमान में मऊ में चालकों की कमी के चलते ना केवल 2 हजार किमी का फेरा कम होने के चलते प्रतिदिन 40 हजार रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है। जबकि इस रूट के यात्री भी सरकारी बस न मिलने के चलते ज्यादा पैसा देकर निजी वाहनों में यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
चालकों की कमी बनी हुई है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस समस्या का निपटरा कर दिया जाएगा।
विवेकानंद त्रिपाठी, एआरएम रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed