फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news bank

ैंकों द्वारा युवाओं को उद्यमिता से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की जरूरत:डीएम

Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news bank
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में यूनियन बैंक के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्राहक संपर्क एवं जा? - फोटो : MAU
मऊ। यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर की तरफ से नगर पालिका कम्युनिटी हाल में चल रहा दो दिवसीय ग्राहक उन्मुखी कदम कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, घोसी विधान सभा के नव निर्वाचित विधायक विजय राजभर रहे। ग्राहक उन्मुखी कदम कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा सभी प्रकार के ऋण प्रदान करने से संबंधित योजनाओं का युवाओं में प्रचार-प्रसार के लिए स्टाल लगाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केन्द्रीय कार्यालय मुंबई से आए महाप्रबंधक पीसी पाणिग्रही ने बताया कि ग्राहक उन्मुखी कदम कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए स्टालों का उद्देश्य है कि ग्राहकों को एक जनपद एक उत्पाद कृषि ऋण, वाहन ऋण, गृह ऋण, मृद्रा ऋण, शिक्षा ऋण एवं सूक्ष्म लघु तथा मध्यम ऋण, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्ष बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि के बारे में जन सामान्य को जागरूक करना है। जिससे आम जनमानस उक्त योजनाओं, ऋणों के नियमों और शर्तो को जानकर अधिक से अधिक लाभ उठा सके। महाप्रबंधक ने सूक्ष्म बीमा के विभिन्न लाभों के बारे में बताते हुए सभी जनपदवासियों से अनुरोध किया कि सभी लोग सूक्ष्म बीमा कराएं। इसका लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अर्थ, धन के बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता है। इसलिए आज बैंकों द्वारा युवाओं को उद्यमिता से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की आवश्यकता है। जिससे आज के युवा स्वावलंबी बन सकें। समस्त बैंको के प्रतिनिधि युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोन दें ताकि जनपद का ऋण जमानुपात में सुधार हो सके। क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑॅफ इंडिया सतीश कुमार भार्गव ने बताया कि जनपद का ऋण जमानुपात मात्र 24 प्रतिशत है यानि जनपद के सौ रूपये से मात्र 24 रूपये का ही ऋण लोगों ने ले रखा है जो कि काफी कम है।इस अवसर पर यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख एनएनसिंह, मुख्य प्रबंधक नरईबांध मनोज कुमार,माधवानी, राजन सिंह, अरविंद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed