{"_id":"5d72a6648ebc3e93d33e54c2","slug":"mau-news-aresting-mau-news-vns4823557161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध आयल कंपनी के प्रोपराइटर सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन के कुण्डा शरीफपुर गांव से अवैध तेल कारोबार के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए लोग।
- फोटो : MAU
Link Copied
मधुबन। थाना क्षेत्र के कुंडा शरीफपुर में स्थित जायसवाल पेट्रोलियम आयल कम्पनी के प्रोप्राइटर सहित पांच को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस कंपनी के प्रोपाराइटर सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इन्हें प्रोप्रराइटर जयप्रकाश जायसवाल के घर से गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बता दें कि लगभग 20 सालों से कुन्डा शरीफ पुर में अवैध तेल का कारोबार संचालित होता था लेकिन प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं थी। 5 सितंबर को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में आपूर्ति निरीक्षक पुलिस टीम के साथ छापामारी किया तथा कम्पनी के परिसर में खड़े इंडियन आयल अंकित तीन टैंकरों से क्रमश: 10200 , 12000,4.5 हजार लीटर आयल एवं तीन ड्रमों में भरा 600 लीटर केरोसिन आयल बरामद किया। इस कारोबारी के पास इंडियान आयल का कोई लाइसेंस नहीं था। सारा कारोबार फर्जीवाड़े से चल रहा था। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर देते हुए इस गोरखधंधे के आरोपी जयप्रकाश जायसवाल निवासी सिपाह इब्राहिमाबाद,मोहम्मद इलियास, निवासी बलरामपुर, जौनपुर निवासी अरूण कुमार मिश्रा एवं मधुबन निवासी शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चलान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।