फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news anvrsary

जयंती पर कांग्रेस जनों ने मौलाना अबुल कलाम किया याद

Tue, 12 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mau news anvrsary
ाष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर घोसी नगर के डाकबंगला रोड पर कां? - फोटो : MAU
घोसी। कांग्रेस की ओर से सोमवार को नगर के डाक बंगला रोड स्थित आदर्श शिशु निकेतन के प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाते हुए देश में आधुनिक, रोजगारपरक शिक्षा की बात कही। मुख्य वक्ता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का पूरा जीवन देश और समाज की तरक्की में लगा रहा। 70 साल पूर्व उन्होंने देश में आधुनिक शिक्षा के साथ रोजगारपरक शिक्षा के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्होंने केरल में अपना अभियान चलाया। इसी का परिणाम है कि आज केरल शिक्षा और सार्थक सोच में देश में बहुत आगे है। कहा कि उनके विचारों को अपना कर सस्ती और सर्वसुलभ शिक्षा देने की जरूरत है। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इन सरकारों की गलत नीतियों के चलते प्राथमिक शिक्षा से आम आदमी दूर होता जा रहा है। गरीब के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है। अब्दुल मन्नान खान ने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता सस्ती और आधुनिक शिक्षा है। जब तक देश का हर बच्चा शिक्षित नही होगा, तब तक देश की तरक्की बात बेमानी होगी। इस अवसर पर घनश्याम सहाय,रमेश पाण्डेय,मनोज सिंह, नेसार अहमद, निजामुद्दीन, मुस्ताक अहमद, कदिर अहमद, पूर्व विधायक नसीम अहमद, रत्नेश राय आदि कांग्रेसजनों के साथ प्रबुद्ध लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed