फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news ambedkar

अराजक तत्वों ने तोड़ी आम्बेडकर प्रतिमा

Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
mau news ambedkar
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर में अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की गईं आंबेडकर प? - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव में सोमवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीम आर्मी के साथ लोग प्रतिमा के पास जुट गए और चिरैयाकोट मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगाकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। आधे घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने नई प्रतिमा लगाने के आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव के बाहर चिरैयाकोट मिर्जापुर नहर मार्ग के पास डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। सोमवार की सुबह छह बजे सीवान की ओर निकले ग्रामीणों ने देखा कि आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई है। यह खबर थोड़ी ही देर में फत्तेहपुर के अलावा हाफिजपुर, भेडियाधर के हरिजन बस्ती के लोगों को भी हो गई। भीम आर्मी के अध्यक्ष आशीष राम मुन्नी, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र राम, रामकृष्ण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर जुट गए। उधर जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, एसआई देवेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। चिरैयाकोट-मिर्जापुर नहर मार्ग को बांस बल्लियों से घेर कर जाम लगा दिया। ग्रामीण नई प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने अराजक तत्वों को पकड़ने और नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। कुछ देर बाद एसडीएम सीएल सोनकर की मौजूदगी में नई प्रतिमा लगवा दी गई। इस बाबत एसओ विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed