फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news adg

एडीजी ने ली अधिकारियों की बैठक

Sat, 02 Nov 2019 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
mau news adg
नगर के शाही कटरा मैदान में आयोजित बैठक को संबोधित करते एडीजी वाराणसी जोन बृजभूषण। - फोटो : MAU
मऊ। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृज भूषण ने शनिवार को जनपद के कई स्थानों का भ्रमण किया। एडीजी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में अयोध्या प्रकरण पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मद्देनजर शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के बारे में दिशा निर्देश दिया। शाही कटरा में मौलानाओं और मुस्लिम बुद्धिजीवियों की बैठक करके उन्हें भरोसा दिया कि पुलिस प्रशासन की ओर से जनपद में बरावफात त्यौहार के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एडीजी ने आगामी त्यौहारों पर अराजकता आदि फैलाने वाले को चिह्नित करने तथा उन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। एडीजी ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक भी किया। की गयी। एडीजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को आगामी त्यौहारों और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टरों के रख-रखाव, साफ-सफाई, कर्मचारियों के टर्नआउट आदि चेक किया। इस अवसर पर उप महा निरीक्षक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सभी क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed