{"_id":"5f5fb2a28ebc3e6df33b0724","slug":"mau-new-collector-amit-singh-bansal-has-taken-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: नए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने लिया चार्ज, बोले- शासन की मंशा के कार्य करना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: नए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने लिया चार्ज, बोले- शासन की मंशा के कार्य करना प्राथमिकता
Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
चार्ज लेते मऊ के नए जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के नवागत जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल सोमवार की रात 9:30 बजे जिला कोषागार पहुंचे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से जिले के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिले में ला एंड आर्डर मेंटेन रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। अपने बारे में पूछे जाने पर बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वर्ष 2012 में सिविल सर्विसेज क्वालिफाई किया। जिसके बाद वे एम्स के एडिशनल डायरेक्टर रहे। इसके अलावा वो खीरी जिले में बतौर मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी तैनात रहे।
विज्ञापन
वर्तमान में वो बांदा जिले के डीएम थे। इसी बीच उनका स्थानांतरण मऊ जिले के लिए हुआ बातचीत में नवागत जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप ही क्रियान्वित होंगी। इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने अन्य उपस्थित अधिकारियों से फीड बैक लिया। इसके बाद तत्काल कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने निकल गए। बोले कोरोना संक्रमण में सभी को शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा।