{"_id":"5f69e20066d7c7378b43043f","slug":"mau-iron-falls-on-woman-s-head-from-tower-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: मरम्मत के दौरान टॉवर से महिला के सिर पर गिरा लोहा, मौत, एक माह पहले मायके से आई थी ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: मरम्मत के दौरान टॉवर से महिला के सिर पर गिरा लोहा, मौत, एक माह पहले मायके से आई थी ससुराल
Tue, 22 Sep 2020 05:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव स्थित दलित बस्ती में लगाए गए मोबाइल टावर की मरम्मत करने के लिए चढ़े कर्मचारी के हाथ से छूटकर गिरा लोहा छिटककर महिला के सिर पर जा गिरा। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को जब तक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद नीचे मौजूद कर्मचारी तो फरार हो गए। लेकिन ऊपर चढ़े कर्मचारियों को लोगों ने पकड़ा। घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें दो कर्मचारियों को नामजद और दो अज्ञात को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
मृत महिला तारा देवी 25 पत्नी गौतम मूल रूप से रानीपुर थाने के बड़ार गांव की रहने वाली है। रानीपुर थाने के खुरहट बाजार में उसका मायका है। एक माह पूर्व तारा ससुराल से मायके आई थी। मंगलवार को वह मायके में दरवाजे पर बैठी थी। उसके घर से महज पचास मीटर की दूरी पर मोबाइल का टावर लगा है। मंगलवार को कुछ कर्मचारी टावर पर चढ़कर उसकी मरम्मत का काम कर रहें थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान ऊपर चढ़े कर्मचारी के हाथ से एक लोहा छूट गया। बताया जाता है लोहा नीचे आकर एक अन्य लोहे से टकरा गया। इस दौरान लोहा सीधे जमीन पर नही गिरा, बल्कि उसकी दिशा बदल गई, और तारा के सिर पर टकरा गया। इस हादसे में महिला गंभीररुप से घायल हुई। परिवार के सदस्य जबतक महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए, उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान टावर पर काम करने के दौरान नीचे खड़े कर्मचारी वहां से फरार हो गए। जबकि ऊपर चढ़ा कर्मचारी पकड़ा गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने टावर के नीचे खड़े कार और उसके चालक को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए।
हालांकि घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रानीपुर, थानाध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना के साथ सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
पुलिस पकड़े गए दोनों कर्मचारियों के साथ कार को कब्जे में लेकर थाने गई। इस दौरान मृतका के पिता राजेंद्र राम की तहरीर पर थाने में पकड़े गए कर्मचारी और चालक को नामजद तथा फरार दो अज्ञात कर्मचारियों को आरोपित कर रिपोर्ट दर्ज कराई।